फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल खरीद के नए नियम किसान विरोधी, वापस ले सरकार : अर्जुन चौटाला

Sat, 11 Apr 2026 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
42-नई अनाज मंडी में फसल खरीद का जायजा लेते इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला व अन्य। स्रोत पार्टी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा है कि फसल खरीद के नए नियम किसान विरोधी हैं और सरकार इन्हें वापस लें। उन्होंने शुक्रवार शाम को नई अनाज मंडी का दौरा कर ये बात कही।
विधायक ने किसानों की समस्याएं जानीं और मौके पर ही मंडी के सचिव को बुलाकर समाधान के निर्देश भी दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा है कि किसान खेती करना छोड़ दे। अपनी जमीन को पूंजीपतियों को बेच दे इसलिए सरकार ने फसल खरीद को लेकर ऐसी शर्तें रखी हैं जो किसान के लिए जी का जंजाल बन गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी किसानों के साथ है। सरकार ने इन किसान विरोधी नए नियमों को वापस नहीं लिया तो पूरे प्रदेश में इनेलो सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेगी। विधायक ने कहा कि अगर देश का अन्नदाता परेशान होगा तो वह देश कभी प्रगति नहीं कर सकता है। इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष अरिव गोस्वामी, नफे सिंह लाहली व कृष्ण कौशिक आदि मौजूद रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें