फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लद्दाख की पहाड़ियों पर गूंजा बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का नाम

विज्ञापन
-फोटो 53 : लद्दाख मैराथन में 42.2 किलोमीटर दौड़ने वाला धावक नीरज छिल्लर। स्रोत ग्रुप
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लद्दाख की पहाड़ियों पर हुई सबसे ऊंची मैराथन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) का नाम गूंजा। धावकों ने दौड़ प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बीआरजी के धावकों नीरज छिल्लर फुल मैराथन (42.2 किमी), सनी राणा हाफ मैराथन (21.1 किमी), अरुण विजयरण हाफ मैराथन 21.1 किमी, कैप्टन प्रसाद हाफ मैराथन 21.1 किमी, सुमित राणा 11 किमी, मुकेश विजयरण 11 किमी, अमज्योत 21 किमी, सुदेश तोमर फुल मैराथन 42.2 किमी, अरुणा तोमर 21 किमी में भाग लिया।
ग्रुप सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि समुंद्र तल से 11,500 फीट की ऊंचाई पर आयोजित यह मैराथन न केवल फिटनेस बल्कि साहस और धैर्य की भी परीक्षा है। ऑक्सीजन की कमी और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्तों के बावजूद बीआरजी धावकों ने शानदार प्रदर्शन किया और यह संदेश दिया कि अनुशासन और दृढ़ निश्चय से कोई भी चुनौती असंभव नहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लद्दाख मैराथन में भाग लेना सिर्फ दौड़ना नहीं है, बल्कि अपने मन और शरीर की सीमाओं को परखना है। हमारे धावकों ने जिस जज्बे और अनुशासन के साथ प्रदर्शन किया है वह पूरे समाज के लिए प्रेरणा है।
बीआरजी हमेशा फिटनेस और नशा मुक्त समाज के लिए काम करता रहेगा। लद्दाख मैराथन में बीआरजी की उपस्थिति न सिर्फ खेल उपलब्धि है बल्कि यह इस बात का भी प्रमाण है कि फिटनेस को जीवन का हिस्सा बनाकर हर व्यक्ति नई ऊंचाइयां छू सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें