फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सिर व मुंह पर वार करके की गई थी हत्या

Sun, 25 Feb 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जसिया गांव के पास छोटूराम धाम के नजदीक बुधवार सुबह मिले शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव नगर निगम के हवाले कर दिया। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि युवक की हत्या सिर व चेहरे पर भारी वस्तु या हथियार से वार करके की गई है। सदर थाना प्रभारी मुरारी लाल का कहना है कि अपनी तरफ से शव की शिनाख्त करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। शिनाख्त होने के बाद ही जांच आगे बढ़ सकेगी। पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहतक-गोहाना रोड पर जसिया गांव की सीमा में छोटूराम धाम के पास एक 40 वर्षीय युवक का अर्द्धनग्न हालत में शव पड़ा है। मृतक के सिर व मुंह से खून निकल रहा था। गले में फटा हुआ बनियान था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें