सनसीटी सेक्टर 36 में आयोजित ब्राह्मण मिलन समारोह में मौजूद अभिभवक। संवाद
रोहतक। अखिल भारतीय महर्षि अत्रि धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से ब्राह्मण धर्मशाला सनसिटी सेक्टर-36 में रविवार ब्राह्मण मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश भर से पहुंचे अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए बेहतर रिश्ता तलाशने के लिए बायोडाटा साझा किए। मंच का संचालन मनोज वशिष्ठ ने किया। ब्राह्मण समाज के विवाह योग्य युवक और युवतियों के अभिभावक मिलन समारोह में 100 से ज्यादा अभिभावक पहुंचे थे। रोहतक में पहली बार हुए इस समारोह में ट्रस्ट के संस्थापक प्रवीण अत्रि ने अभिभावकों का परिचय कराया। जगदीश पाराशर फरीदाबाद से विशेष तौर पर पहुंचे। समारोह में माता-पिता ने घरेलू लड़की को पहली पसंद बताया। विदेश से पढ़े-लिखे युवाओं ने देसी लड़कियों से शादी करने की इच्छा जताई। इस मौके पर कृष्ण पाराशर, सुनील वशिष्ठ भिवानी, बिजेंद्र पाराशर झज्जर, धर्मबीर शास्त्री दुल्हेडा, सुरेश अत्रि किलोई, बलराज वशिष्ठ भाली, शिवकुमार अत्रि किलोई मौजूद रहे।