फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपाल के खिलाफ हत्या के मामले की नहीं हो सकी सुनवाई, अब 15 सितंबर की तारीख तय

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला हिंसा कांड में हिसार जेल में बंद रामपाल के खिलाफ 14 साल पहले हत्या के मामले में वीरवार को सुनवाई नहीं हो सकी। एडीजे रितु वाईके बहल की अदालत ने कोरोना संक्रमण के कारण अब 15 सितंबर की तारीख गवाही के लिए तय की है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार 2006 में करौंथा के सतलोक आश्रम के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। क्योंकि स्वामी दयानंद द्वारा लिखित पुस्तक सत्यार्थ प्रकाश पर कथित टिप्पणी से आर्य समाजी व दूसरे ग्रामीण रामपाल से नाराज थे। मामला इतना बढ़ा कि गोली लगने से झज्जर जिले के युवक सोनू की मौत हो गई थी। तभी से जिला अदालत में हत्या का मामला चल रहा है। मामले में गवाही की प्रक्रिया के तहत अदालत ने दिसंबर माह में पीजीआई के एक डॉक्टर को ई-मेल से अदालत में आकर बयान दर्ज कराने के लिए सम्मन भेजे थे। डॉक्टर के आने से पहले की कोरोना के कारण पहले लॉकडाउन शुरू हो गया। अब लगातार अदालतों में कामकाज प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें