फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अग्निशमन कर्मचारियों के समर्थन में आया नपा कर्मचारी संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महम। अग्निशमन के कर्मचारियाें ने वीरवार को दूसरे दिन हड़ताल जारी रखते हुए नारेबाजी कर रोष जताया। हड़ताली कर्मचारियों को नगर पालिका कर्मचारी संघ महम की प्रधान बबीता की अध्यक्षता में समर्थन दिया दिया। हड़ताल का संचालन महम दमकल केंद्र के प्रधान सोमबीर सिंह ने किया।
मुख्य वक्ता सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के उप प्रधान शीलू राम ने कहा कि 16 फरवरी को फरीदाबाद की कालकाजी स्टील फैक्टरी में आग लग गई थी। इस हादसे में राहत व बचाव कार्य करते हुए बलिदान देने वाले फायर कर्मी भविचंद शर्मा व रणवीर सिंह को शहीद का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मांग है कि मृतक कर्मचारियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये आर्थिक सहायता व पीड़ित परिवार से एक आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए।
सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक प्रधान राजेंद्र डाबला ने कहा कि सरकार अग्निशमन के कर्मचारियों के साथ भेदभावपूर्ण बर्ताव कर रही है। सूरजकुंड मेले में झूला टूटने पर हादसे में शिकार हुए पुलिसकर्मी को सरकार ने शहीद का दर्जा देने, परिजनों को एक-एक करोड़ की आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी देने के काम का सर्व कर्मचारी संघ नैतिक समर्थन करता है।
विज्ञापन

इसी तर्ज पर फायर के कर्मचारियों को भी लाभ दिया जाए। अग्निशमन विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों को पुलिस की तर्ज पर पांच हजार रुपये प्रत्येक माह वेतन के साथ जोखिम भत्ते का लाभ दिया जाए। कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल का लाभ दिया जाए। इस मौके पर ड्राइवर सतीश, ड्राइवर सुनील, फायरमैन नीरज, प्रदीप, संदीप, नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें