फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर छोटूराम ने गरीबों के लिए किया कार्य : गुलाब सिंह

Tue, 25 Nov 2025 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दीनबंधु सर छोटू राम के 144वें जन्मदिवस पर जाट शिक्षण संस्था में स्थित उनके समाधि स्थल पर हवन किया गया। संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने बताया कि दीनबंधु छोटूराम ने ताउम्र गरीबों के लिए कार्य किया था। अंग्रेजों के शासन में 36 बिरादरियों के लिए कई कानून बनाकर गरीबों को उनके हक दिलवाने का कार्य किया।
विज्ञापन

दिमाना ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह अच्छी पढ़ाई और अच्छे खेलो में ज्यादा मेहनत करें। देश का नाम रोशन करें तभी छोटूराम को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व प्राचार्य डॉ. जगदेव सिंह विद्यालंकार ने भी छोटूराम के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर उप प्रधान धर्मराज, महासचिव एडवोकेट नवदीप सिंह व कोषाध्यक्ष सुधीर हुड्डा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें