फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नगर निगम आयुक्त ने गोबर बहाने वाली डेयरियों के चालान काटने के दिए आदेश

Sun, 14 Jun 2026 07:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम में शुक्रवार को सफाई व्यवस्था में सुधार, नालों की सफाई करवाने की योजना एवं बरसात के समय जल निकासी के कार्य की समीक्षा के लिए बैठक की। इसमें नगर निगम आयुक्त ने नालियों में डेयरियों का गोबर बहाने वालों का चालान काटने के आदेश दिए और न मानने पर सील करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक तकनीकी व सफाई शाखा में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ आयुक्त नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई।आयुक्त ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना था।
बताया कि देखने में आता है कि लोग सार्वजनिक सड़कों, गलियों एवं नालियों में गंदगी के साथ-साथ गोबर डाल रहे हैं जिससे न केवल स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होती है बल्कि आमजन के स्वास्थ्य पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

बैठक में संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी व मंजीत सिंह, सहायक अभियंता सत्यव्रत, शांत सुहाग, मंदीप, सुनील शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक सुधीर कुमार व सचिन, कनिष्ठ अभियंता सूर्या धनखड़ व नीरज, सफाई निरीक्षक रमेश कुमार, सहायक सफाई निरीक्षक नरेंद्र, परमजीत, कृष्ण लाल, सुमित फोगाट, प्रदीप कुमार, संदीप राठी, सुशील आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


गंदगी फैलाने वालों, गोबर बहाने पर डेयरियों के चालान किए जाएंगें। बार-बार नियमों की अवहेलना पर डेयरी सील की जाएगी।
- नरेंद्र कुमार, आयुक्त, नगर निगम, रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें