फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महम चीनी मिल का शीरा उत्तर भारत में सबसे महंगा बिका

Sat, 22 Aug 2026 06:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महम (रोहतक)। स्थानीय चीनी मिल की ओर से निर्मित शीरा पूरे उत्तर भारत में 1770 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिका है जो सबसे महंगा है। शनिवार को 3000 क्विंटल शीरे की बिक्री की गई।
मिल के प्रबंध निदेशक मुकुंद तंवर ने बताया कि यह बिक्री सरकार की ओर से अधिकृत स्टार एग्री बाजार पोर्टल के माध्यम से हुई। यह हरियाणा समेत उत्तर भारत में सत्र 2025-26 के लिए अब तक की सबसे उच्चतम दर है। इसी दिन कुरुक्षेत्र के शाहाबाद की चीनी मिल ने 2010 क्विंटल शीरा 1675 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचा।
विज्ञापन

महम मिल पहले भी हरियाणा में शीरे की सबसे ज्यादा दरों पर बिक्री कर चुकी है। तंवर ने कहा कि मिल प्रबंधन की रणनीति के कारण शीरे को अच्छे भाव मिल रहे हैं जिससे मिल और किसान दोनों को लाभ होगा।
विज्ञापन

पशु आहार बनाने में होता है शीरे का उपयोग
शीरा गन्ने के रस से चीनी बनाने की प्रक्रिया का एक उप-उत्पाद है। यह एक गाढ़ा, चिपचिपा और गहरे भूरे रंग का तरल होता है। इसमें चीनी की कुछ मात्रा और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं। शीरे का उपयोग मुख्य रूप से पशु आहार बनाने में होता है। इसे इथेनॉल उत्पादन के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। शीरा कुछ खाद्य उत्पादों और औद्योगिक प्रक्रियाओं में भी काम आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें