फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खनन विभाग की टीम को बड़े स्तर पर मिट्टी उठाने के मिले संकेत

विज्ञापन
नपा की जमीन पर खनन विभाग की टीम जांच करते हुए।
विज्ञापन
कलानौर। नगर पालिका की 64 एकड़ भूमि से कथित अवैध मिट्टी उठान के मामले में मंगलवार को खनन विभाग की टीम सहायक खनन अधिकारी राजेश सांगवान के नेतृत्व में जांच के लिए मौके पर पहुंची। टीम ने संबंधित भूमि का निरीक्षण कर वहां हुए मिट्टी उठान से जुड़े तथ्यों की जांच की। यहां से बड़ी मात्रा में मिट्टी उठान के संकेत मिले हैं। टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। अब विभाग की ओर से रिपोर्ट पेश कर उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया जाएगा। संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उठाई गई मिट्टी के आधार पर जुर्माना लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। मामले में कलानौर को भी तलब किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

नपा भी आई हरकत में, थाना प्रभारी से की मुलाकात

खनन विभाग की कार्रवाई के बाद नपा सचिव विनय कुमार ने थान प्रभारी सतपाल सिंह से मुलाकात कर मामले में एमफआईआर दर्ज करने की बात कही है। वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि खनन विभाग की रिपोर्ट या किसी व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज करने की हिदायत मिलेगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन सौजन्य संवाद
नपा की जमीन पर खनन विभाग की टीम जांच करते हुए।

नपा की जमीन पर खनन विभाग की टीम जांच करते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें