फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: न्यूनतम तापमान गिरकर 5.4 पहुंचा, हवाओं से बढ़ रही कंपकंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में हुई बारिश के बाद से ही ठंडी हवाओं के कारण मौसम में ठिठुरन बनी हुई है। सुबह-शाम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। हालांकि, बारिश के बाद धुंध से राहत मिली है। ठंड ने आमजन की कंपकंपी को भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

दिनभर खिली धूप ने भी लोगों को आराम देने का काम किया। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान गिरकर 5.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। यह सामान्य के मुकाबले 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है। इससे पिछले दिन न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा था।
इस दिन अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य के मुकाबले 4 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। 26 से 28 जनवरी तक मौसम में बदलाव रहने की उम्मीद है।
इन दिनों जिले में हल्की बारिश भी होने की संभावना है। मौसम के भी शुष्क रहने की संभावना है। जिले में ठंडी हवाएं चलती रहने की संभावना है। इस दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 94 रहा। यह संतोषजनक श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले पांच दिन से यूं बदली तापमान ने करवट
तारीख न्यूनतम अधिकतम
25 जनवरी 5.4 16
24 जनवरी 6 15.7
23 जनवरी 13.6 16.3
22 जनवरी 6.8 23
21 जनवरी 7.6 21.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें