फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तेज गर्मी के साथ लू लोगों को परेशान करेगी

विज्ञापन
28-गर्मी और जाम… चिलचिलाती धूप के दौरान सड़कों पर चारपहिया वाहनों की आवाजाही बढ़ने से लंबा जाम - फोटो : Samvad
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। गर्मी और लू झुलसाने लगी है। पारा 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। दो साल से एक डिग्री कम है। वर्ष 2024 व 2025 में 18 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया था। आने वाले तीन-चार दिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। तेज गर्मी के साथ लू लोगों को परेशान करेगी है।
मौसम पिछले कुछ दिनों से गर्म बना हुआ है। सुबह नौ बजे से ही गर्म हवाएं झुलसाने लगी हैं। इस कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। दोपहर के समय सोमवार को सड़कें सूनी नजर आईं। सोमवार सुबह करीब नौ बजे पावर हाउस चौक के पास सड़क पर चारपहिया वाहनों की भीड़ के कारण जाम सरीखे हालात नजर आए।
विज्ञापन

तेज धूप व गर्म हवाओं के कारण जाम के फंसे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सोमवार को सुबह नौ बजे से ही तेज धूप रही। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में अभी तेजी बनी रहेगी।
विज्ञापन

29 मई 2024 को 48.8 डिग्री पहुंच गया था तापमान
सीजन में तापमान दूसरी बार 44 डिग्री पहुंचा है। इससे पूर्व 25 व 26 अप्रैल को तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया था। यह सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा। पिछले तीन वर्षों में 29 मई 2024 का दिन अब तक का सबसे गर्म दिन माना जाता है। इस दिन तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा था। हर साल मई व जून में लू चलने के दौरान जिले का तापमान अक्सर 44 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छूता या पार करता है।

28-गर्मी और जाम… चिलचिलाती धूप के दौरान सड़कों पर चारपहिया वाहनों की आवाजाही बढ़ने से लंबा जाम - फोटो : Samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें