बहादुरगढ़। नौतपा के दूसरे दिन से ही भीषण गर्मी से बुरा हाल हो गया। गर्मी का हाल ये था कि सुबह 11.30 बजे ही तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। झज्जर में अधिकतम तापमान 47 डिग्री रहा जबकि बहादुरगढ़ में 46 डिग्री।बहादुरगढ़ क्षेत्र खूब तपा। इस दिन तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया। दोपहर के समय सड़कें सुनसान हो गई। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी तेज गर्म हवाएं और गर्मी बढ़ाएंगी।
मौसम विभाग की ओर से 28 मई तक भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम 31 से 33 के बीच रहेगा। तेज हवा चलेगी। इनकी गति 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेंगी। 29 और 30 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री रह सकता है।
सुबह से शाम तक इस तरह बढ़ता रहा तापमान
सुबह 6:30 बजे 32 डिग्री
सुबह 7:30 बजे 34 डिग्री
सुबह 8.30 बजे : 35 डिग्री
सुबह 9.30 बजे : 37 डिग्री
सुबह 10.30 बजे : 42 डिग्री
सुबह 11.30 बजे : 43 डिग्री
दोपहर 12: 30 बजे : 43 डिग्री
दोपहर 1:30 बजे : 45 डिग्री
दोपहर 2:30 बजे : 45 डिग्री
दोपहर 3:30 बजे : 45 डिग्री
दोपहर 4:30 बजे : 46 डिग्री
शाम 5:30 बजे : 45 डिग्री
शाम 6:30 बजे : 43 डिग्री
-फोटो 52 : रविवार को भीषण गर्मी के बीच दिल्ली-रोहतक रोड पर प्याज की ट्राली के नीचे आराम फरमाता युवक।