24...जीत के बाद मौजूद एमडीयू महिला वालीबॉल की टीम । स्रोत : कोच
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की महिला वालीबॉल टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वालीबॉल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है। एमडीयू की टीम ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर की टीम को हराया। एमडीयू के खिलाड़ियों ने जीएनडीयू, अमृतसर को 25-14, 25-23 और 25-19 के स्कोर से हराया। खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है। संवाद