फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मेयर ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत शहर में चलाए गए स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के दौरान सफाई करते मेयर राजीव जैन। स्रो - फोटो : Archive
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम की ओर से मंगलवार को शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। मेयर राजीव जैन ने खुद झाड़ू लगाकर अभियान में भाग लिया और शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी केवल नगर निगम की नहीं है। लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा नहीं डालना चाहिए। उन्होंने शहरवासियों से स्वच्छता को अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक आदत और जिम्मेदारी बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को सेवा और जनभागीदारी से जोड़ना है। स्वच्छता भी समाज सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक मिलकर प्रयास करें तो शहर को और स्वच्छ बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

मेयर ने लोगों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करने और समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें