फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बराबरी पर रहा 21 हजार रुपये का मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। दुर्गा अष्टमी के अवसर पर जोगेंद्र व्यायामशाला द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि इनेलो नेता डॉ. नफे सिंह लाहली, सरपंच चुन्नी लाल, बाबा ईश्वर शाह, राजू फौजी, उर्मिला माई रहे। जोगेंद्र पहलवान ने खेल की शुरुआत करते हुए कहा कि कुश्ती हरियाणा के ग्रामीण अंचल का लोकप्रिय खेल है। इस तरह के खेलों का आयोजन होते रहना चाहिए। इनसे खेलों को बढ़ावा मिलता है। समाज में भाईचारे का विकास होता है।
विज्ञापन

कुश्ती दंगल में रोहतक, सोनीपत, झज्जर, जींद व भिवानी आदि के क्षेत्र के 200 से अधिक पहलवानों ने अपनी ताकत दिखाई। प्रथम कुश्ती मोनू बामला व विशाल कृष्ण तोशाम के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने कुश्ती के दाव पेंच दिखाए और 21 हजार का मुकाबला बराबरी पर छूटा। दोनों पहलवानों को बराबर नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं दूसरे मुकाबले में भीम सिंह अखाड़ा व निखिल मेहर सिंह बराबर रहे। वहीं, तीसरी कुश्ती धर्मेंद्र पहलवान जोगिंदर व्यायामशाला व अमन भगत सिंह अखाड़ा के बीच रही। इस मौके अजय बिसला, भूपेंद्र कोच, डॉ. कमला वर्मा, राजेंद्र तोमर, धर्मेंद्र गुढ़ान, चांद ढाका, मोहित शाहू, रमेश चेची, चांद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें