16सीटीके20... सोनीपत रोड़ पर साईकिल रैली में शामिल डीसी अजय कुमार व अन्य। डीपीआरओ
रोहतक। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने नागरिकों काे लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित किया। निर्वाचन आयोग ने कहा बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता घर से मतदान करना चाहते है तो वे संबंधित बूथ स्तर अधिकारी के माध्यम से फार्म भरें।
उपायुक्त अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह, सहायक आयुक्त अंडर ट्रेनिंग अंजली श्रोत्रीय, साइक्लिस्ट स्वीटी मलिक, रविंद्र मलिक और अन्य लोगों ने साइकिल रैली में शामिल होकर शहर वासियों को लोकसभा आम चुनाव में मतदान करने का संदेश दिया। उपायुक्त ने कहा हर मतदाता 25 मई को लोकसभा आम चुनाव 2024 में मतदान अवश्य करें।
अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह ने कहा यह रैली स्थानीय पुलिस मैदान से शुरू होकर अंबेडकर चौक, सोनीपत स्टैंड, सोनीपत रोड, शीला बाइपास होते हुए सर छोटूराम स्टेडियम परिसर में संपन्न हुई। अंजली श्रोत्रीय ने लोकतंत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मत का प्रयोग करने की शपथ दिलवाई।