फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तीन दिन से फटी लाइन, टोल फ्री पर शिकायत के बावजूद नहीं पहुंचे कर्मचारी

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में देवीलाल चौक के पास पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से व्यर्थ बह रहा पान
विज्ञापन
गन्नौर। देवीलाल चौक के पास पेयजल लाइन फटने से तीन दिन से हजारों लीटर पानी सड़कों पर बह चुका है। लीकेज के कारण जहां पेयजल की भारी बर्बादी हो रही है, वहीं आसपास के क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग को टोल फ्री नंबर के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को मौखिक रूप से भी अवगत कराया लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। विभाग की अनदेखी से लोगों में रोष है।
देवीलाल चौक के पास नाला निर्माण का कार्य करवाया जा रहा है। खोदाई के दौरान बुलडोजर से नीचे दबी पेयजल सप्लाई की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें से पानी रिसना शुरू हो गया।
विज्ञापन

सड़क पर भरे पानी के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़क को भी नुकसान पहुंच रहा है। कीचड़ व फिसलन से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। घरों में पानी की सप्लाई भी बाधित हो रही है।
क्षेत्रवासियों ने एसडीएम से जल्द पाइपलाइन दुरुस्त कर पेयजल की बर्बादी रोकने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसडीएम प्रवेश कादियान ने कहा कि वह अधिकारियों को सख्त निर्देश देकर जल्द लीकेज को ठीक करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें