फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जाट सेवा संघ की बैठक, ट्रस्ट की कार्यप्रणाली में अनियमितताओं का आरोप

Mon, 05 Jan 2026 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
17 चौधरी छोटू राम धाम जसिया में जाट सेवा संघ ट्रस्ट व जनरल बॉडी की बैठक में उप​स्थित सदस्य व स​
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। चौधरी छोटू राम धाम जसिया में जाट सेवा संघ के संविधान संशोधन के मामले को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसमें रविवार को जसिया कार्यालय में जाट सेवा संघ ट्रस्ट व जनरल बॉडी की बैठक हुई। यहां उपस्थित प्रतिनिधियों ने मौजूदा ट्रस्ट की कार्यप्रणाली में अनियमितताओं एवं खामियों पर चर्चा की।
इसमें हुड्डा खाप के जनरल सेक्रेटरी कृष्णलाल हुड्डा ने बताया कि इस संबंध में यशपाल मलिक को 14 व 21 दिसंबर को दो बार खाप ने लिखित में पांच आदमी समझौते के लिए देने के लिए लिखा था। उन्होंने दोनों बार कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
विज्ञापन

अब सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि देश की सर्वखापों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें ट्रस्ट डीड में आवश्यक संशोधन कर इसको समाज हित और पारदर्शी बनाया जाएगा। वहीं दूसरे पक्ष ने दिल्ली में बैठक कर इसे असांविधानिक बताया।
ट्रस्टियों की नियुक्ति के लिए स्पष्ट नियमावली बनाने व जिला स्तर पर जाट सेवा संघ की नियमित साप्ताहिक बैठकें आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक के बाद यहां से आर्टिफिशल इंटेलिजेंस कोर्स के तहत इंटर्नशिप पूर्ण करने वाले पांच विद्यार्थियों को जॉब ऑफर लेटर एवं सभी बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
बैठक में अंशुल, जाट सेवा संघ के चेयरमैन एडवोकेट रणधीर सिंह, सेक्रेटरी विंग कमांडर महेंद्र सिंह मलिक, आईटी प्रभारी डॉ. धर्मवीर राठी, कोषाध्यक्ष कैप्टन रामकरण दलाल, भूपेंद्र जागलान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


जाट सेवा संघ ट्रस्ट की बैठक बुलाने का कोई औचित्य नहीं : श्योराण

दूसरे पक्ष की ओर से जाट सेवा संघ के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक चेयरमैन गंगाराम श्योराण की अध्यक्षता में ट्रस्ट के पंजीकृत कार्यालय नांगलोई दिल्ली में हुई। इसमें 17 ट्रस्टियों ने भाग लिया। श्योराण ने कहा कि जो बैठक ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह ने बुलाई थी, वह असांविधानिक थी। पूर्व चेयरमैन और दो ट्रस्टी ही पहुंचे। वे बैठक का कोरम भी पूरा नहीं कर सके। चेयरमैन गंगाराम श्योराण ने कहा कि रणधीर सिंह या महेंद्र सिंह की ओर से जाट सेवा संघ ट्रस्ट की बैठक बुलाने का कोई औचित्य नहीं है, न वे इसके लिए अधिकृत हैं। मुख्य बैठक ट्रस्ट के पंजीकृत कार्यालय पर ही बुलाई गई थी। रोहतास हुड्डा ने बताया कि बैठक के दौरान ट्रस्ट से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जाट सेवा संघ के चेयरमैन सहित हरियाणा ,दिल्ली एवं यूपी और पंजाब के विभिन्न जिलों के ट्रस्टी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें