फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विधानसभा में गूंजा शिवाजी कॉलोनी की 41 दुकानों का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक भारत भूषण बतरा ने उठाया मुद्दा, दुकानदारों को राहत की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। शिवाजी कॉलोनी मार्केट की 41 दुकानों का मामला सोमवार को हरियाणा विधानसभा में प्रमुखता से उठा। कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा ने बजट सत्र के दौरान प्रश्न के माध्यम से सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा और दुकानदारों को राहत देने की मांग की।
बतरा ने सदन में कहा कि शिवाजी कॉलोनी मार्केट की 41 दुकानें नगर निगम रोहतक की ओर से निर्मित हैं और पिछले 25 वर्षों से नगर निगम इन दुकानों का किराया वसूल करता आ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब संबंधित सड़क लोक निर्माण विभाग के अधीन नहीं है और दुकानें नगर निगम की ओर से बनाई गई हैं तो फिर दुकानदारों को मालिकाना हक देने में अड़चन क्यों है?
विज्ञापन
विज्ञापन

बतरा ने सरकार से मांग की है कि इस मामले को विशेष केस मानते हुए लीज, किरायेदारों को मालिकाना हक प्रदान किया जाए। इस पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने सदन में कहा कि यह मामला वर्तमान पॉलिसी के दायरे में नहीं आता है लेकिन सरकार पूरे प्रकरण पर गंभीरता से विचार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें