33 जाट भवन में दुर्गा पूजा के अवसर पर पंडाल में स्थापित प्रतिमाएं । संवाद
रोहतक। शक्ति की आराध्य देवी मां दुर्गा का उत्सव बंगाली समुदाय के तत्वावधान में जाट भवन में प्रारंभ हुआ। पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। दुर्गा पंचमी के अवसर पर आनंद मेला पर्व का आयोजन भी हुआ। बंगाली समुदाय की महिलाओं ने मीठा व्यंजन पातिशप्ता, दही भल्ले पापड़ी, घुगुनी, चाउमीन, आलू दम-पूरी बनाएं। दुर्गा षष्ठी से पारंपरिक रीति-रिवाज से दुर्गा पूजा होगी। सोमवार को प्रात: पुष्पांजलि और सांय को आरती होगी।