फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीजीआईएमएस के अनुबंधित कर्मचारियों के लिए खुला एचकेआरएन पोर्टल

Fri, 09 Jan 2026 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के अनुबंधित कर्मचारियों के लिए हरियाणा सरकार ने एचकेआरएन पोर्टल खोल दिया है। शुक्रवार सुबह से ही कर्मचारियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड होना शुरू हो जाएगा। इसकी जानकारी कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने दी है। चार माह से अनुबंधित कर्मचारी एचकेआरएन में शामिल होने के लिए धरने पर बैठे थे।
कुलपति ने बताया कि पिछले काफी समय से एचकेआरएन पोर्टल पर दर्ज होने का इंतजार कर रहे सैकड़ो कर्मचारियों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने नववर्ष का तोहफा दिया है। शुक्रवार सुबह से ही इन कर्मचारियों का डाटा एचकेआरएन पोर्टल पर दर्ज करना शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने पोर्टल को शुरू करवाने के लिए स्वयं चंडीगढ़ जाकर हल कराने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि सरकार का यह कदम अनुबंधित कर्मचारियों के लिए नौकरी की सुरक्षा और लाभों तक पहुंच सुनिश्चित करने में मददगार साबित होगा। कर्मचारियों डाटा अपलोड करने के लिए बनाई गई कमेटी में डॉ. सुखबीर, डॉ. रोहित व अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें