रोहतक। तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठीं पीजीआई की अनुबंधित कर्मचारी यशवंती की शनिवार को तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन साथी कर्मचारी उसे पीजीआई ले गए जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
एचकेआरएन में शामिल करने की मांग को लेकर पीजीआई के 95 अनुबंधित कर्मचारी 89 दिन से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। धरने पर बैठे अनुबंधित कर्मचारियों ने वीरवार को भूख हड़ताल शुरू की थी। अनुबंधित कर्मी महेश ने बताया कि एचकेआरएन में शामिल करने के लिए सरकार व पीजीआई प्रशासन उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा। उन्हें केवल आश्वासन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन्हें एचकेआरएन में शामिल नहीं किया जाएगा, तब तक वे भूख हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे।