फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तेज रफ्तार का कहर... कई गाड़ियों को टक्कर मार रैलिंग में घुसी कार, बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रात 12:30 बजे
विज्ञापन

-सोनीपत रोड पर हादसा, कार सवार महिला की हालत गंभीर, चालक को हिरासत में लिया
-बेकाबू कार ने पहले आई-20, फिर टेंपो ट्रैवलर को मारी टक्कर, रैलिंग का हिस्सा कार में घुसा

माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। सोनीपत रोड पर देर रात करीब 12:30 बजे भीषण हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार ने पहले कई गाड़ियों को टक्कर मारी, फिर बाइक सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। आरोपी कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
वीरवार देर रात तेज रफ्तार कार एचआर12एयू-7105 शीला बाईपास से सोनीपत रोड की तरफ जा रही थी।वाइन शॉप के सामने कार बेकाबू होकर पहले सड़क किनारे खड़ी एक आई-20 कार से टकराई। इसके बाद टेंपो ट्रैवलर को टक्कर मारते हुए बाइक एचआर12 एजे 3583 को चपेट में ले लिया। कार की टक्कर से बाइक सवार उछलकर करीब 20 मीटर दूर जा गिरा और युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

रैलिंग तोड़ते हुए दूसरे लेन में घुसी कार, चारों एयरबैग खुले

हादसा इतना भयंकर था कि कार बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद रैलिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई। कार के चारों एयरबैग खुल गए। लेकिन, रैलिंग का हिस्सा कार में घुस गया। इससे चालक की बगल वाली सीट पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को पीजीआई में भर्ती कराया है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन



मॉडल टाउन निवासी बताया जा रहा मृतक
बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाला बाइक सवार युवक मॉडल टाउन का रहने वाला है, जबकि आरोपी कार चालक सेक्टर-3 का रहने वाला है। महिला की उम्र भी अधिक है। कयास लगाए जा रहे हैं कि महिला आरोपी की मां या परिवार की कोई अन्य सदस्य हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें