फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भगवान परशुराम स्मृति स्थल व पार्क के लिए सरकार ने दी चार एकड़ जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पहरावर में भगवान परशुराम स्मृति स्थल व पार्क विकसित किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने चार एकड़ जमीन प्रशासन को दी है। गौड़ शिक्षण संस्था के साथ लगती जमीन पर स्मृति स्थल विकसित किया जाएगा। गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा की जमीन पर भी जल्द ही चहारदीवारी का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद यहां 15.37 एकड़ भूमि पर शिक्षण संस्थान व 108 फीट ऊंची भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। स्मृति स्थल व पार्क बनाया जाएगा। इस दिशा में जल्द ही काम शुरू होगा। गौड़ संस्था के नए कैंपस के निर्माण की प्रक्रिया भी तेज हो चली है। इसी कड़ी में भवन का थ्रीडी नक्शा तैयार किया गया है।
इस आधुनिक कैंपस निर्माण में यहां की भव्यता व सुविधाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है। नए कैंपस के दोनों ओर 45 मीटर व 24 मीटर चौड़ी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। कैंपस में प्रशासनिक भवन, भगवान परशुराम इंस्टीट्यूट आफ लाॅ, भगवान परशुराम पब्लिक स्कूल और भगवान परशुराम काॅलेज ऑफ नर्सिंग फाॅर गर्ल्स का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन
पहरावर में भगवान परशुराम स्मृति स्थल और पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने गौड़ संस्था के साथ ही चार एकड़ जमीन दी है। गौड़ संस्था के नए कैंपस की निर्माण प्रक्रिया भी चल रही है। जल्दी ही चहारदीवारी का निर्माण शुरू किया जाएगा। -आशीष कुमार, एसडीएम एवं प्रशासक, गौड़ शिक्षण संस्था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें