फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जाट शिक्षण संस्था के कॉलेजों की गवर्निंग बॉडी के चुनाव अटके

विज्ञापन
8-जाट ​शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना के साथ कॉलेजियम सदस्य। संस्था - फोटो : संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। जाट शिक्षण संस्था का चुनावी विवाद सुलझ नहीं रहा है। अब संस्था की तीन शैक्षणिक संस्थानों के चुनाव पर रोक लग गई है। यह चुनाव 22 फरवरी को होने थे। एमडीयू की ओर से तीनों संस्थानों पर ढाई-ढाई लाख रुपये जुर्माना व चुनाव पर रोक के निर्देश पर संस्था प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने पुन: विचार की अपील की है।
इधर, संस्था के पूर्व उपप्रधान नरेश कुमार (काला) ने चुनाव प्रक्रिया असांविधानिक व नियमों के विरुद्ध संचालित करने का आरोप लगाया है।

जाट संस्था की कॉलेजियम व गवर्निंग बाॅडी के चुनाव के बाद अब जाट कॉलेज, एमकेजेके व संस्था के बीएड कॉलेज की गवर्निंग बॉडी का चुनाव 22 फरवरी को होना था। इसके लिए एमडीयू की ओर से तीन बार ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए।
विज्ञापन

ये तीनों ही अधिकारी चुनावी प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए। इसके बावजूद एमडीयू प्रशासन ने संस्था के तीनों शैक्षणिक संस्थानों पर ढाई-ढाई लाख रुपये जुर्माने के साथ चुनाव पर रोक लगा दी है।

संस्था प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने कहा कि विवि ने अनावश्यक तौर पर चुनाव रोका है। इसे समाज के लोग सहन नहीं करेंगे। चुनाव रोककर समाज की 114 वर्ष पुरानी धरोहर को कमजोर करने का प्रयास किया गया है।
चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से कराए जा रहे थे। इस पर विवि प्रशासन ने असंवैधानिक रोक लगाई है। विवि ने चुनाव के लिए तीन बार ऑबजर्वर बदले। चुनाव चिह्न आवंटन के लिए विश्वविद्यालय ने ऑबजर्वर ही नहीं भेजा।
विवि प्रशासन चुनाव इसी प्रक्रिया अनुसार पूरा कराए। संस्था के चुनाव व विकास कार्यों में रुकावटें आती रहीं तो न्यायालय का सहारा लेना होगा।
इस मौके पर संस्था के उपप्रधान धर्मराज, महासचिव एडवोकेट नवदीप (मोनू), परमजीत तहलान समेत कॉलेजियम सदस्य, आजीवन सदस्य व समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन


असांविधानिक एवं नियमों के विरुद्ध है चुनाव प्रक्रिया : नरेश कुमार

संस्था के पूर्व उपप्रधान नरेश कुमार (काला) ने कहा कि एमडीयू ने संस्था के तीन एडेड कॉलेजों की गवर्निंग बॉडी चुनाव रद्द कर जुर्माना लगाया है। यह चुनावी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। प्रबंधन चुनाव प्रक्रिया असांविधानिक एवं नियमों के विरुद्ध संचालित कर रहा है। अनियमितता को लेकर एमडीयू व जिला रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसाइटीज को लिखित शिकायत दी थी। उपचुनाव की प्रक्रिया में संस्था के बायलॉज एवं जिला रजिस्ट्रार के आदेशों की अवहेलना की गई। इस मौके पर सुधीर हुड्डा, कृष्ण नांदल, जयवीर नांदल, कृष्ण सांगवान, राजे नांदल, बलराज नांदल, कृष्ण नंबरदार कबूलपुर, बीरेंद्र बालंद समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

8-जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना के साथ कॉलेजियम सदस्य। संस्था- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें