संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। रेलवे स्टेशन पर कोहरे व अन्या कारणों से घंटों देरी से चल रहीं ट्रेनों ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को दिल्ली की ओर से आने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन 7:41 घंटे लेट रही। साथ ही, बीते दो दिन की तरह नई दिल्ली-रोहतक इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रही।
रोहतक रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की ओर जाने वाली पंजाब मेल 2:17 घंटे, जम्मूतवी-कोटा एक्सप्रेस 3:10 घंटे, अवध-असम एक्सप्रेस 1:48 घंटे, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिला 49 मिनट, जींद-नई दिल्ली मेमू 1:03 घंटे, जाखल-दिल्ली पैसेंजर 1:28 घंटे, धोलाधार एक्सप्रेस 02:08 घंटे रही।
हिसार-नई दिल्ली पैसेंजर 42 मिनट, जींद-दिल्ली पैसेंजर 1:19 घंटे, कुरुक्षेत्र-दिल्ली एक्सप्रेस 1:55 घंटे, पातालकोट एक्सप्रेस 4:21 घंटे, नवयुग एक्सप्रेस 37 मिनट, श्री गंगानगर-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 49 मिनट, रोहतक-नई दिल्ली एक्सप्रेस रद्द, जींद-दिल्ली मेमू 2:24 घंटे व गोरखधाम 05:43 घंटे से अधिक तक लेट रही।
दिल्ली की ओर से आने वाली पातालकोट एक्सप्रेस 30 मिनट, दिल्ली-भिवानी पैसेंजर 34 मिनट, गोरखधाम 7:41 घंटे, कालिंदी 36 मिनट, फरक्का एक्सप्रेस 1:18 घंटे, फिरोजपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 43 मिनट, दिल्ली कैंट-बठिंडा एक्सप्रेस 30 मिनट लेट रही।
नई दिल्ली-जींद मेमू 2:24 घंटे, नांदेड़-श्री गंगानगर एक्सप्रेस 52 मिनट, नई दिल्ली-रोहतक इंटर सिटी एक्सप्रेस रद्द, दिल्ली-जाखल पैसेंजर 49 मिनट, अवध-असम एक्सप्रेस 3:32 घंटे से अधिक तक लेट रही।
-