फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: युवक को बातों में उलझा निकाली सोने की अंगूठी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शीला बाईपास के नजदीक बस का इंतजार कर रहे तिलक नगर निवासी युवक को बातों में उलझाकर बाइक सवार तीन युवक ने सोने की अंगूठी निकाल ली। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कर्मवीर ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे वह शीला बाईपास के नजदीक होटल के सामने बस का इंतजार कर रहा था। इसी बीच बाइक पर एक युवक आया और कहने लगा कि शीला बाईपास पुल के नीचे कैंप लगा है, वहां जाना है। तभी दो अन्य युवक भी आ गए। तीनों ने उसे बातों में उलझाकर हाथ से अंगूठी निकाल ली। बाइक सवार युवक अंगूठी लेकर फरार हो गया। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। वह बाइक के पीछे भागा, लेकिन युवक हाथ नहीं आया। तब तक अन्य दो युवक भी वहां से जा चुके थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें