फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज की नींव तैयार, स्वचालित सीढ़ियां लगेंगी

विज्ञापन
08सीटीके25 रोहतक रेलवे स्टेशन पर किया गया फिनिशिंग कार्य। संवाद
विज्ञापन
रोहित राठौर
विज्ञापन

रोहतक। रोहतक रेलवे स्टेशन पर पहली बार स्वचालित सीढ़ियां लगाई जाएंगी। नए फुटओवर ब्रिज के लिए नींव तैयार हो चुकी है। स्टेशन पर आंतरिक व फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। इसमें फुटओवर ब्रिज तैयार करने, बिजली कार्य पूर्ण करने, अगले हिस्से को सुधारने जैसे कार्य निर्माण प्रक्रिया में है।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पुनर्विकास का ढांचागत निर्माण लगभग पूरा हो गया है। गति शक्ति विभाग की ओर से यात्रियों की सुविधा में स्टेशन पर चार स्वचालित सीढ़ियां व दो लिफ्ट भी लगाई जानी हैं। इनमें नए फुटओवर ब्रिज की नींव तैयार हो चुकी है। लोहे के गर्डरों का 50 प्रतिशत निर्माण पूरा किया जा चुका है, इनमें से 12 मीटर फुटओवर ब्रिज का गर्डर लॉन्च होना है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन का 83 प्रतिशत से अधिक ढांचागत कार्य पूरा कर लिया गया है। जीआरसी डिजाइन से स्टेशन का सामने वाला हिस्सा सजा दिया गया है। राजमहल सा दिखने वाले स्टेशन के अगले हिस्से पर 62 मीटर दाईं व 64 मीटर बाईं ओर गुरुग्राम की एजेंसी ने जीआरसी डिजाइन पूरा कर दिया है। संवाद
जून से बढ़ाकर अक्तूबर कर दी काम पूरा होने की तिथि

रोहतक रेलवे स्टेशन पर दिसंबर-2023 में निर्माण शुरू हुआ है। काम एक साल में पूरा होमा था, लेकिन गति शक्ति विभाग लगातार समयसीमा बढ़ाते जा रहा है। रेलवे ने जून-2025 में भी निर्माण पूरा होने की तिथि बताई थी। लेकिन, एक बार फिर निर्माण की संभावित तिथि अक्तूबर-2025 कर दी गई है।
-

स्टेशन पर ये कार्य चल रहे
-अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 29 करोड़ की लागत से यात्रियों व दिव्यांगजनों को पिक एंड ड्रॉप सुविधा दी जाएगी। सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश द्वार पर रैंप, शौचालय, वाटर बूथ, साइनेज व फुटओवर ब्रिज दिव्यांगजनों की सुविधा अनुसार बनाए जा रहे हैं। सर्कुलेटिंग क्षेत्र में स्थानीय कला ऐतिहासिक स्मारकों के अनुरूप भूदृश्य, आधुनिक स्टेशन भवन, वीआईपी लाउंज व वेटिंग हॉल का सुंदरीकरण किया जा रहा है। पर्यावरण के अनुकूल शौचालय ब्लॉक, यात्री मार्गदर्शन, कोच स्थिति बोर्ड व अन्य ट्रेन आगमन-प्रस्थान बोर्ड के नवीनीकरण के अलावा स्टेशन भवन, प्रतीक्षा कक्ष और वीआईपी लाउंज के लिए नए फर्नीचर लगाया जाना है।
विज्ञापन


स्टेशन पर कैमरे न होने से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित
करीब 2 साल से स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते कैमरे हटाए गए हैं। स्टेशन के 20 से अधिक कैमरों को उतारकर बंद किया गया है। सुरक्षाबलों की संख्या भी स्टेशन पर कम है। स्टेशन परिसर में आने वाले यात्रियों की रूटीन चेकिंग भी नहीं होती है। अक्तूबर-2025 में रोहतक स्टेशन पर सुरक्षा में रही चूक के कारण ट्रेन में हादसा हुआ था।
वर्जन-

-विकसित भारत का सपना साकार बनाने के हुए रोहतक रेलवे स्टेशन भव्य बनेगा। स्टेशन पर फिनिशिंग कार्य किया जा रहा है। अक्तूबर तक यह कार्य पूरा हो जाएगा।
-हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।

08सीटीके25 रोहतक रेलवे स्टेशन पर किया गया फिनिशिंग कार्य। संवाद

08सीटीके25 रोहतक रेलवे स्टेशन पर किया गया फिनिशिंग कार्य। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें