24 बालाजी धाम डोभ पर पहुंची पैदल ध्वजा यात्रा में शामिल श्रद्धालु । स्रोत श्रद्धालु
रोहतक। शहर में भिवानी रोड स्थित बालाजी धाम डोभ पर रविवार को पैदल ध्वज यात्रा पहुंची और कीर्तन किया। पैदल ध्वजा यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।बालाजी धाम डोभ के संस्थापक प्रधान पुरुषोत्तम दास बंसल ने बताया कि रविवार को बालाजी धाम डोभ पर संकीर्तन, भंडारा एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।
शिविर में आंखों व दांतों की जांच की गई और दवाइयां व चश्मे निशुल्क दिए गए। इंद्रजीत भगत व पवन चोपड़ा ने भंडारे की सेवा दी। दीपिका, पूनम सेन व अमित कौशिक ने बालाजी के भजनों का गुणगान किया।
रिंकू महादेव ने झांकियां निकालीं। रविवार को शनिदेव मित्र मंडल तेज कॉलोनी व दुर्गा भवन मंदिर भिवानी स्टैंड से सुबह 9 बजे पैदल ध्वजा यात्रा चली जो दोपहर को डोभ धाम पहुंची। इस अवसर पर हर्षित कोचर, नवीन तनेजा, पवन शरीन, बिट्टू दुआ, रमेश गुप्ता, रवि आदि भक्तजन उपस्थित रहे।