27सीटीके45...अशोका चौक पर एक होटल के कमरे में लगी आग के बाद जला सामान। स्रोत: पाठक
रोहतक। अशोका चौक स्थित होटल में मंगलवार सुबह आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। मंगलवार अलसुबह होटल की दूसरी मंजिल के कमरे में आग लग गई।
आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और करीब आधा घंटे बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। कमरे में रखा फर्नीचर व अन्य सामान जल गया। संवाद