फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फाइनेंसर की हालत खतरे से बाहर, बगल से निकला था पैदल युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमटी थाने में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। ओमैक्स सिटी में डीघल के फाइनेंसर लवकेश उर्फ पप्पू को गोली मारने वाले युवकों का वारदात के 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। निजी अस्पताल में दाखिल फाइनेंसर की हालत खतरे से बाहर है। इस संबंध में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
फाइनेंसर लवलेश उर्फ पप्पू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ओमैक्स सिटी में रहते हैं। रविवार रात को वह जाट संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना के मकान की तरफ घूमने के लिए निकले थे। दिमाना की कोठी के पीछे पहुंचा तो एक युवक उनकी बराबर से निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हीं गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इस पर वह अपनी कोठी पर चले गए। इस दौरान काम कर रहे श्रमिक रणजीत से पूछा तो उसने बताया कि कमर के साइड में गोली लगी हुई है। इसके बाद वह गाड़ी लेकर निजी अस्पताल गए। थाना प्रभारी अश्वनी ने बताया कि आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें