फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पिटबुल कुत्ते के हमले में घायल बच्चे के पिता सीसीटीवी फुटेज लेकर सुखपुरा चौकी पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लाढ़ौत रोड पर बैंक मैनेजर सुनील नेहरा के 12 साल के बेटे दीपांशु पर पिटबुल कुत्ते के हमले के मामले में पुलिस ने तीसरे दिन भी आरोपी महिला शर्मिला व उसकी बेटी मुस्कान पर कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार दोपहर सुखपुरा चौकी में घटना की सीसीटीवी फुटेज लेकर गया पीड़ित परिवार लौट आया क्योंकि बताया गया कि जांच अधिकारी कुलदीप पांचाल जरूरी काम से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट गए हुए हैं।
विज्ञापन

बजरंग भवन के नजदीक कोऑपरेटिव बैंक की ब्रांच के मैनेजर सुनील नेहरा ने बताया कि रविवार सुबह उनका बेटा दीपांशु अपने छोटे भाई 10 साल के पूर्व के साथ लाढ़ौत रोड पर मामा से लस्सी लेने गया था। नजदीक के मकान से दो पिटबुल कुत्ते निकलकर आए और छोटे बेटे पूर्व पर हमला कर दिया।
बड़ा बेटा दीपांशु बचाने के लिए आया तो एक कुत्ते ने उसे जमीन पर गिरा लिया और पेट पर काट लिया। 20 के करीब जख्म हुए। दो दांत तो तीन सेंटीमीटर तक धंस गए थे। घायल को विक्रम नाम के युवक ने बचाया। पुरानी सब्जी मंडी थाने में मां-बेटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। अब परिवार बुधवार को पुलिस के पास जाकर फिर न्याय की मांग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे हैं। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं।
- सुशील कुमार, पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें