फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में कार्यरत पिता ने किया नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 22 May 2016 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
शहर के एक बैंक में उच्च पद पर कार्यरत अधिकारी ने अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया है। विरोध करने पर पिता ने पुलिस कार्रवाई के डर से बेटी को हत्या की धमकी दी। महिला थाने में आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह शहर के एक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। पिछले काफी समय पहले उसके माता पिता की अनबन होने पर वह दोनों अलग-अलग रहते हैं और वह अपनी मां के साथ रहती है। पीड़िता का कहना है कि करीब दो महीने पहले वह पिता से मिलने के लिए उनके घर पर गई थी। जब वह घर पहुंची तो पिता ने छेड़खानी कर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के विरोध के चलते आरोपी ने बेटी को धमकी दी कि किसी को बताया तो हत्या कर दूंगा।

इसके बाद छात्रा घर चली गई। आरोपी के डर से काफी दिनों तक छात्रा ने किसी को कुछ नहीं बताया। उसने शुक्रवार को पहले तो अपनी मां को सारी बात बताई। फिर महिला थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराकर आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान दर्ज करवा दिये है। जांच अधिकारी संतोष का कहना है कि मामले की जांच शुरू  कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें