फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान बोले-धरना जारी रहेगा, संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के फैसले ही मानेंगे

विज्ञापन
शांतिप्रिय तरीके से आंदोलन करने वाले किसानों के साथ खड़ी रहेगी नांदल खाप - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
फोटो संख्या- सतीश जी के पास से 10 व 11 नंबर
विज्ञापन

धरना खत्म करवाने और टोल को सुचारु करने के लिए किसानों व पुलिस अधिकारियों की हुई बैठक
हेडिंग : किसान बोले-धरना जारी रहेगा, संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के फैसले ही मानेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर मकड़ौली टोल पर किसानों का धरना लगातार जारी है। मगर राज्य सरकार की ओर से मिले आदेश के बाद पुलिस व जिला प्रशासन को यह धरना खत्म करवाने और टोल को पहले की तरह ही सुचारु करवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। बुधवार के बाद वीरवार को भी किसानों के साथ जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से किसानों के साथ कैनाल रेस्ट हाउस में मीटिंग की गई। इसमें प्रशासन की ओर से किसानों को शांतिपूर्वक धरना खत्म करने और टोल को फिर से सुचारु करवाने के लिए आग्रह किया गया। इस पर किसानों ने जवाब दिया कि उनकी संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं से धरना व टोल फ्री लगातार जारी करने के आदेश मिले हैं। वे किसान नेताओं के ही फैसलों को मानेंगे। मीटिंग में जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम राकेश कुमार व पुलिस प्रशासन की ओर से डीएसपी सदर सज्जन सिंह, डीएसपी नरेंद्र कादियान व अन्य मौजूद रहे। वहीं किसानों की ओर से अनशनकारी राजू मकड़ौली, हुड्डा खाप प्रधान ओमप्रकाश हुड्डा, हरिप्रेम हुड्डा जेलदार, मीडिया प्रभारी एडवोकेट हरीश स्वरूप, खिड़वाली के पूर्व सरपंच बिजेंद्र हुड्डा सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
............................
अभी तक पुलिस व जिला प्रशासन को मुख्यालय की ओर से धरना खत्म करवाने संबंधित कोई आदेश नहीं मिले थे। मगर अब आदेश मिले हैं तो धरना खत्म करवाना पुलिस की ड्यूटी हो गई है। किसानों को कहा गया है कि वे शांतिपूर्वक ही अपना धरना खत्म कर दें। मगर किसान अभी किसान नेताओं के आदेशों का हवाला देकर लगातार धरना स्थल पर डटे हुए हैं। जिन्हें फिर से बैठक कर समझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सज्जन सिंह, डीएसपी सदर
............................
प्रशासन व पुलिस की ओर से धरना खत्म करने और टोल चालू करने की बात किसानों को मीटिंग कर बताई गई है। लेकिन हमारी भी संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेताओं से बातचीत हुई है, उन्होंने धरना व टोल फ्री निरंतर जारी रखने के बारे में कहा है। हम अपने हाईकमान की ही बात मानेंगे।
- एडवोकेट हरीश हुड्डा, किसान आंदोलन, मीडिया प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें