फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: परिवार सोया था गहरी नींद में, सुबह उठे तो जेवरात और नकदी गायब मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के सैनी आनंदपुरा में चोर परिवार की मौजूदगी में रात को ताला तोड़े बिना 1.65 लाख के जेवरात और 41 हजार की नकदी निकाल कर ले गए। इस संबंध में सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मकान मालिक सुभाष ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। एक बेटा खेतीबाड़ी में सहयोग करता है, जबकि दूसरा आईएमटी स्थित कंपनी में नौकरी करता है। एक सितंबर की रात को पूरा परिवार अपने कमरों में सो गए। सुबह उठे तो एक कमरे का दरवाजा खुला मिला, जो जबकि दूसरे का अंदर से बंद था। कमरे के अंदर बने स्टोर का दरवाजा भी खुला हुआ था। उसने परिवार के सदस्यों को उठाया तो देखा स्टोर में सामान बिखरा पड़ा है। स्टोर में गेट के पीछे रखी तिजोरी से 41 हजार की नकदी व बक्से से एक लाख 65 हजार के जेवरात गायब मिले। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें