रोहतक। 41वें नेत्रदान पखवाड़े का मंगलवार को समापन होगा। 25 अगस्त से 8 सितंबर तक चले पखवाड़े का शुभारंभ पद्मश्री सेठ किशन दास की 100वीं जयंती अवसर पर किया गया था। सीनियर सिटीजन क्लब सेक्टर-3 में निशुल्क नेत्र जागरूकता व स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसका उद्देश्य नेत्र व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना व लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करना रहा। संवाद