फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मेहंदीपुर बालाजी के लिए रोहतक से शुरू की पैदल ध्वजा यात्रा

Sun, 06 Sep 2026 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
82-रोहतक से मेहंदीपुर बालाजी के लिए पैदल ध्वजा यात्रा रवाना होने पर मौजूद भक्तजन । स्रोत : मंडल
विज्ञापन
रोहतक। श्रीराम दरबार ग्रुप ने रविवार को रोहतक से मेहंदीपुर बालाजी के लिए पैदल ध्वजा यात्रा निकाली। यह यात्रा आंबेडकर कॉलोनी गली नंबर तीन से शुरू हुई। इसका आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इसमें श्रीराम दरबार के सदस्यों और कॉलोनी वासियों ने भाग लिया। मुख्य आयोजक विनीत भगत थे। यात्रा के दौरान जय श्री राम और बाबा के जयकारों के नारे लगाए गए। विनीत भगत ने बताया कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। इनसे लोगों में भक्ति और भगवान में आस्था बनी रहती है। उन्होंने नई युवा पीढ़ी को भी भक्ति का हिस्सा बनने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें