फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नवरात्र में निरंतर जलेगी अखंड ज्योत, चुनरी ओढ़ाकर मां शैलपुत्री से मांगी मन्नत

Tue, 23 Sep 2025 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
29 मॉडल टाउन ​स्थित गुफा वाला मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर के गुफा वाला मंदिर, दुर्गा भवन व संकट मोचन हुनमान मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में मंगलवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। नवरात्र पर्व पर मां की अखंड ज्योत व अखंड पाठ में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।
मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुओं के आवागमन से रौनक बनी रही। साध्वी मानेश्वरी देवी ने विधिनुसार व मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा के दरबार में कलश स्थापना व खेतरी बीजी। इसके बाद अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की गई। सत्संग व आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर जय माता के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को श्रद्धालु नारियल, लाल चुनरियां, गंगाजल, फूल-माला, फल, फूल, चंदन, पान सुपारी लेकर मां की पूजा करने पहुंचे। मां के चरणों में पूजन सामग्री समर्पित कर सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की मंगल कामनाएं की।


रंगबिरंगी रोशनी से जगमगाया मां शीतला का मंदिर
प्राचीन शीतला माता मंदिर में मंगलवार को सुबह से ही भक्तों की भीड़ बनी रही। मां का मंदिर रंग बिरंगी रोशनी से जगमग करता नजर आया। मां की प्रतिमा का भी फूलों से भव्य शृंगार किया गया। महंत थानेश्वर दास ने कहा कि माता रानी को मन से याद करने वाले भक्तों पर माता अपनी कृपा बनाए रखती हैं।
विज्ञापन


गुफा वाले मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
मॉडल टाउन स्थित गुफा वाले मंदिर में मंगलवार को दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर भक्तों ने पूजा की व अरदास की। पंडित ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि नवरात्र पर्व पर मां भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

29 मॉडल टाउन स्थित गुफा वाला मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद

29 मॉडल टाउन स्थित गुफा वाला मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें