संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में परिचारक पद पर कार्यरत विनोद कुमार को विश्वविद्यालय परिसर के पार्क में रुपयों से भरा पर्स मिला। उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए पर्स को गणित विभाग कार्यालय में जमा कर दिया ताकि वह उसके मालिक तक पहुंच सके। उनकी इस ईमानदारी से प्रभावित होकर और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय जब ईमानदारी जैसे मूल्य घटते जा रहे हैं वहां इस प्रकार की जिम्मेदारी का परिचय देना अपने आप में प्रशंसनीय है और इसके लिए सम्मान मिलना ही चाहिए ताकि दूसरे लोग भी ईमानदारी पूर्ण व्यवहार के लिए प्रेरित हो सके। विनोद कुमार विश्वविद्यालय के गणित विभाग में चपरासी पद पर कार्यरत है।