फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बॉक्सिंग में जिले की बेटियों ने जीते तीन स्वर्ण पदक

Wed, 06 Aug 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो : 10रेवाड़ी पहुचने पर खिलाड़ियों को सम्मानित करते कोच व अधिकारीगण। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ 2025 के पहले चरण की प्रतियोगिताओं में रेवाड़ी की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। 2 से 4 अगस्त तक पंचकूला, रोहतक, सोनीपत और फरीदाबाद में प्रतियोगिताएं हुईं। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले की बेटियों ने तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीतकर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
रोहतक में आयोजित राज्यस्तरीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रेवाड़ी की बेटियों ने दमदार प्रदर्शन किया। आरती पुत्री कालीचरण (कोसली) ने 51 किग्रा वर्ग, ईवा पुत्री मुकेश यादव (नांगल पठानी) ने 65 किलो और पलसिन पुत्री मनेंद्र (नैनसुखपुरा) ने 75 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

शर्मिला यादव (कोसली) ने 80 किलो में रजत, रुचिका पुत्री विनोद और पूजा पुत्री कालीचरण (कोसली) ने 57 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया।
एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य, नेटबॉल (महिला वर्ग) 1 कांस्य, शूटिंग में 1 कांस्य, ताइक्वांडो में 1 रजत व 1 कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

रेवाड़ी के डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स गौरव सोलंकी ने विजेता खिलाड़ियों, कोच ममता देवी और खेल विभाग को उनकी मेहनत व उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
जिला खेल अधिकारी ममता देवी ने कहा कि खिलाड़ियों ने किसी भी स्तर पर आत्मविश्वास नहीं खोया और अनुशासित तरीके से शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही खेल नर्सरी योजना जिले की प्रतिभाओं को निखारने में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों व उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें