रोहतक। नवरात्र के आगमन से ही बाजार में इलेक्ट्रॉनिक सामान लोगों को आकर्षित कर रहा है। नवरात्र में नई वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए नए ऑफर ला रही हैं।
एलईडी व एसी जैसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर ग्राहकों को जीएसटी का लाभ मिल रहा है। इनपर जीएसटी 28 से 18 प्रतिशत हो गई है। अब 51000 की एलसीडी 45000 में मिल रही है। इलेक्ट्रानिक उपकरणों ग्राहकों को कैशबैक भी मिलेगा।
विज्ञापन
उद्यमी महेश महावर ने बताया कि वे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के घटक बनाते हैं। नवरात्र के बाद से इन घटकों की डिमांड में तेजी आई है। उन्होंने बताया कि उपकरणों को बनाने में इस्तेमाल होने वाले घटकों पर जीएसटी का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। इनपर जीएसटी कम नहीं हुई है। आगे त्योहारी सीजन के कारण इनकी खपत बढ़ने की ही उम्मीद है।
विक्रेता नरेंद्र ने बताया कि नवरात्र के आगमन के बाद से इलेक्ट्रॉनिक बाजार में तेजी आई है। कंपनियों ने गारंटी को एक साल से बढ़ाकर तीन साल कर दिया है। ग्राहकों को जीएसटी कम होने से 6000 तक का लाभ मिल रहा है।