फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विवि प्रशासन के पुतले काे जलाया

Fri, 26 Sep 2025 04:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में छात्र संगठनों ने कुलपति पर लगे आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने विवि प्रशासन के पुतले का दहन कर स्पष्टीकरण की मांग की। प्रशासन की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
38 एमडीयू में प्रदर्शन करते छात्र संगठन। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। कैंपस में नारेबाजी करते हुए विवि प्रशासन के पुतले का दहन किया। छात्र संगठनों ने विवि में उभरे विवाद पर प्रतिक्रिया नहीं मिलने के कारण अपना विरोध जताया।
विज्ञापन

छात्र संगठनों का कहना है कि कुलपति स्वयं पर लगे गंभीर आरोपों पर चुप्पी साधे हुए हैं। यह एक तरह से आरोपों को स्वीकार करना है। इसी कारण विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि शीघ्र ही इन आरोपों पर स्पष्टीकरण नहीं दिया तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। शहीद भगत सिंह छात्र संगठन के अध्यक्ष प्रदीप मोटा ने कहा कि विवि प्रशासन ने पुलिस को दी शिकायत में कुलपति आवास में घुसने की बात कही है, यह गलत है। विद्यार्थी वाटिका में गए थे, कोई तोड़फोड़ नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें