जींद। रोहतक रोड पर एक चालक ने लापरवाही से ट्राॅले को पीछे करने और एक व्यक्ति पर चढ़ाने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने ट्राॅला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में दुर्गा कॉलोनी निवासी रामनारायण ने कहा है कि वह रोहतक रोड पर चाय की रेहड़ी लगाता है और 16 जनवरी को दोपहर में एक गाड़ी चालक को चाय देने के लिए जा रहा था।
चाय की रेहड़ी के कुछ आगे खड़े ट्राॅला चालक अनिल कुमार ने पिछला टायर उसके पैर पर चढ़ा दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना शहर जींद पुलिस ने अनिल कुमार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद