रोहतक। शहर के गांधी कैंप में गली के कुत्ते ने एक युवक को काटा तो महिला उसको भागने लगी। इसका विरोध करते हुए पड़ोसियों ने महिला व उसके बेटे से मारपीट की। इस संबंध में आर्य नगर थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांधी कैंप निवासी रजनी शर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर रात उसका बेटा ओजस सामने दुकान से कुछ सामान लेने गया था। उसको गली के आवारा कुत्ते ने काट लिया। वह बेटे को लेकर लेबर चौक पर पहुंची और इंजेक्शन लगवाया। फिर वे घर आ गए। जब गाड़ी खड़ी करने लगे तो एक कुत्ता फिर काटने आया। उसे भगाने के लिए वह डंडा लेकर आई। तभी कोने में खड़े पड़ोस के युवक जितेंद्र व उसकी पत्नी पूजा कहने लगे कि कुत्तों को मार के दिखाओ। उसने कहा कि वह तो केवल कुत्तों को भगा रही है। इसके बावजूद उसके बेटे व उसके साथ मारपीट की गई।