फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विश्व शटलकॉक चैंपियनशिप में जिले की बेटियों ने किया क्वालीफाई

Wed, 02 Sep 2026 09:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
43-दिल्ली हवाई अड्डे पर कोच के साथ पदक विजेता नेहा मुस्कान और पूर्णिमा। स्रोत । कोच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिले की तीन होनहार लड़कियां आरएस स्पोर्टस अकादमी में अभ्यास करती हैं। नेहा, पूर्णिमा एवं मुस्कान ने 25 से 29 अगस्त तक जर्मनी के हेगन में आयोजित वर्ल्ड शटलकॉक चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर भारत की ओर से हुए टॉप-10 में क्वालीफाई किया है। इनका रोहतक में पहुंचने पर जोर-शोर से स्वागत किया गया।
खिलाड़ियों के अकादमी पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया और ढोल-नगाड़ों के साथ विजयी जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को फूल-मालाओं एवं सम्मान के साथ अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय शटलकॉक एसोसिएशन के मुख्य सचिव सुदेश कुमार और हरियाणा शटलकॉक एसोसिएशन के प्रधान राजीव मित्तल शामिल हुए। आरएस स्पोर्ट्स एकेडमी के डायरेक्टर राज कुमार सैनी, एडवोकेट विनोद कुमार, कोच अमित व खिलाड़ियों के परिजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें