फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिन व रात के तापमान में दोगुना से ज्यादा अंतर, धुंध से मिली राहत

Sun, 08 Feb 2026 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में शनिवार को सुबह मौसम साफ रहा। मौसम में दिन व रात के तापमान में दोगुना से ज्यादा अंतर आ गया है। सुबह-शाम ही ठंड देखने को मिल रही है। सुबह के समय धुंध से राहत मिली है। सुबह निकली धूप दिनभर बनी रही। इसके चलते लोगों को ऊनी कपड़ों की जरूरत कम महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य की अपेक्षा 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दो दिनों तक भी मौसम साफ रहने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 110 रहा। यह मध्यम श्रेणी में आता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें