फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मुआवजे की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय का घेराव

विज्ञापन
12. जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचे बलम्बा गांव के किसान मुआवजे की मांग को लेकर शिकायत ज्ञापन दिख
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पिछली खरीफ फसल का मुआवजा न मिलने से नाराज बलम्बा गांव के किसानों ने सोमवार को जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई। संतोषजनक जवाब न मिलने से किसानों में आक्रोश देखने को मिला। गांव के पीड़ित किसान विनय ने बताया कि पिछले खरीफ सीजन के दौरान अत्यधिक बारिश और जलभराव के कारण सैकड़ों एकड़ में खड़ी धान, बाजरा सहित अन्य फसलें 100 प्रतिशत तक नष्ट हो गई थीं। पानी की समय पर निकासी न होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। अधिकारियों ने मौके का दौरा भी किया था और किसानों ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पंजीकरण भी करवाया लेकिन आज तक मुआवजा नहीं मिला। किसानों का कहना है कि वह कई बार अधिकारियों के चक्कर काट चुके हैं लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी के चलते सोमवार को पुन शिकायत दर्ज करवाने के लिए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर किसान विनय अहलावत, सुनील पंच, दलबीर, दर्शन, सन्नी, साहिल दुहन सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें