फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीआर कॉलेज में 28 तक दाखिला लेने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सीआर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के अंतर्गत संचालित आईजीएनओयू अध्ययन केंद्र में स्नातक, स्नातकोत्तर, प्रमाणपत्र एवं डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्राचार्य सुनीता आर्य ने बताया कि ये सभी कार्यक्रम मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा और ऑनलाइन माध्यम से संचालित किए जाते हैं जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई में लचीलापन मिलता है।
विज्ञापन

प्रवेश की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने जानकारी दी कि सहायक समन्वयक की ओर से आसपास के गांवों का दौरा कर विद्यार्थियों को आईजीएनओयू के विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें उच्च शिक्षा के अवसरों संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
यूजीसी के नियमों के अनुसार छात्र एक साथ दो डिग्री कर सकते हैं। एक नियमित माध्यम से और दूसरी दूरस्थ शिक्षा माध्यम से की जा सकती हैं। इससे विद्यार्थियों को शैक्षणिक उन्नति का बेहतर अवसर मिलता है।
विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है जिससे यह कार्यरत पेशेवरों, गृहिणियों और सेवाकर्मियों के लिए भी उपयुक्त है। प्राचार्य ने विद्यार्थियों से समय रहते प्रवेश लेकर अपने भविष्य को सशक्त बनाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें