फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की मांग जायज, मैं मन, वचन और कर्म से किसानों के साथ : हुड्डा

विज्ञापन
कृषि कानून के विरोध में मकड़ौली टोल प्लाजा पर धरना दे रहे किसानों से बात करते पूर्व मुख्य मंत्री ? - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसानों की मांगें जायज है। वह मन, वचन और कर्म से किसानों के साथ हैं। आज जाति, धर्म, क्षेत्र, भाषा और राजनीति से उठकर लोग आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। वह सोमवार को आंदोलनरत किसानों को समर्थन देने मकड़ौली टोल स्थित धरना स्थल पर पहुंचे थे। पूर्व सीएम ने कहा कि किसानों का आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से चल रहा है। उन्होंने जिंदगी में कभी इतना अनुशासित आंदोलन नहीं देखा। इसके लिए वो किसानों के जज्बे को सलाम करते हैं। वह मांग करते हैं कि सरकार हठधर्मिता छोड़कर किसानों की मांगों को माने, क्योंकि लोकतंत्र में राजहठ का कोई स्थान नहीं होता। यह आंदोलन सिर्फ किसान का ही नहीं बल्कि हर मजदूर और उपभोक्ता का है। क्योंकि तीन कृषि कानूनों का उनकी जिंदगी पर भी बड़ा असर पड़ेगा। अगर यह कानून लागू होते हैं तो मजदूर और गरीब तबके को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाला सस्ता अनाज मिलना धीरे-धीरे बंद हो जाएगा। जमाखोरी की छूट के कानून से दाल, सब्जी और अनाज के भाव आसमान पर पहुंच जाएंगे, जिसकी कीमत आम उपभोक्ता को चुकानी पड़ेगी। इसलिए सरकार को चाहिए कि हर नागरिक पर विपरीत असर डालने वाले इन तीन कानूनों को रद्द करे और किसानों के भले के लिए एमएसपी की गारंटी का कानून बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें